फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। बीआरसी सभागार में जारी एफएलएन प्रशिक्षण के चौथे दिन शनिवार को शिक्षकों को गणित और भाषा शिक्षण में प्रिंट, समृद्ध सामग्री और मोबाइल एप के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने के लिए जागरूक किया गया। एआरपी विजय पांडेय ने विभिन्न शिक्षण विधियों के अतिरिक्त सहयोगी मोबाइल एप्लीकेशन उपयोग के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही गणित शिक्षण में संख्या अवधारणाओं को समझना, भाषा कौशल का विकास और गणित के रिमेडियल शिक्षण का सप्ताहवार विभाजन समझाया गया। प्रशिक्षक विनोद कुमार राय, भवानी शंकर श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह, रतनलाल वर्मा, विजय पांडेय ने शिक्षकों को उपचारात्मक शिक्षण विधियों के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमोद पाठक, धनंजय अग्रहरि, शैलेश पांडेय, शिखा श्रीवास्तव, प्रियंका मौर्य, वीरेंद्र मौर्य, राजीव त्रिपाठी, प्रीति, प्रियंका शुक्ला व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें