फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में सम्मानित हुए शिक्षक मनीराम मौर्य

Wed, 01 Nov 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
लखनऊ में शिक्षक मनीराम मोर्य को को सम्मानित करते बेसिक शिक्षा मंत्री।
विज्ञापन
रोसयाबाजार। बेसिक शिक्षा विभाग अलीगढ़ एवं मिशन शिक्षण संवाद के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश भर के शिक्षकों की दो दिवसीय निपुण कार्यशाला अलीगढ़ के कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में हुई। प्रदेश भर से आए 250 प्रतिभागियों को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने उत्कृष्ट कार्य का प्रमाणपत्र वितरित किया। इस कार्यशाला में पौली ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिबंशपुर के मनीराम मौर्य ने प्रतिभाग किया। अपने शैक्षिक अनुभव व विशिष्ट प्रयासों को प्रदेश भर के प्रतिभागियों के साथ साझा किया। बेसिक शिक्षा मंत्री ने मनीराम मौर्य को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया और बेसिक शिक्षा विभाग अलीगढ़ की तरफ से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उन्हें अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट किया गया। इनके सराहनीय कार्य पर लोगों ने बधाई दी और विद्यालय परिवार में लोगों ने मनीराम मौर्य को मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें