संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में शुक्रवार को समाजवादी शिक्षक सभा की अगुवाई में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. हरिकेश प्रसाद नंद ने कहा कि शिक्षक समाज को नई दिशा देने के लिए सदैव तत्पर होता है। बिना शिक्षा के हमारी कार्य प्रणाली विकास का मार्ग निर्धारित नहीं कर पाती है। इसलिए शिक्षा जीवन को सुंदर बनाने के लिए आवश्यक है। नेता जी शिक्षक, नौजवान व किसान को हमेशा सम्मान देते थे। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक ढोढ़ई यादव, सलाहुद्दीन, जितेंद्र कुमार, रमेश चंद पांडेय, गणेश प्रसाद शर्मा को समाजवादी शिक्षक रत्न का प्रमाणपत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनिल कुमार यादव, गिरजानंद, विजय यादव, विकास कुमार, आलोक मौजूद रहे। संवाद