फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वेतन विसंगति दूर करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन विसंगति दूर करने की मांग
विज्ञापन

- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने वित्त एवं लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसके साथ ही लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की।
महासंघ के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी ने कहा कि कुछ शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर करने के दस दिन बाद पदोन्नत हुए शिक्षकों के वेतन में करीब दस हजार का अंतर पाया गया है। कई रिटायर्ड शिक्षकों का वेतन-पेंशन उनके जूनियर शिक्षकों से कम है।
विज्ञापन

प्रान आवंटन न होने पर वेतन न देने की शर्त के कारण शिक्षकों को पिछले माह का वेतन देर से मिला जिससे कई समस्याएं उत्पन्न हुईं। महासंघ ने ज्ञापन में वेतन विसंगति दूर करने, शिक्षकों के एरियर का भुगतान करने तथा सातवें वेतन मान के बकाए का भुगतान करने तथा कुछ शिक्षकों के एनपीएस में सरकार के अंश का कम जमा होने के मामले में भी उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में महासंघ के जिला महामंत्री अमरेश चौधरी, संगठन मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आरिफ जमाल अंसारी, मनोज पांडेय, आलोक सिंह, दुर्गेश शुक्ला, अजय आर्या, सुधाकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें