फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक की धुनाई, पुलिस को सौंपा

Sat, 10 Feb 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-महुली थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला शाम तक पुलिस को नही मिली तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के साथ शिक्षक ने छेड़खानी कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शिक्षक को पकड़कर पिटाई के बाद स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। देर शाम तक पीड़िता के परिजनों ने थाने पर तहरीर नही दिया है। कुछ लोग मामले में सुलह समझौता कराने के लिए लगे रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की लगभग बारह वर्षीय बालिका विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान बस्ती जिले के एक विद्यालय पर तैनात शिक्षक उसे बीच रास्ते में रोककर छेड़खानी करने लगा। इसके बाद छात्रा ने शोर मचाया। शोर सुनकर अन्य तमाम लोग वहां पहुंच गए। मामले की जानकारी के बाद लोगों ने शिक्षक की पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में सुलह समझौता कर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें