रविवार को लेड़ुवा-महुआ स्थित मिस्बाहुल उलूम विद्यालय में प्रतिभा खोज परीक्षा में बेहतर अंक पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉक्टर हासिम अंसारी रहे।
डॉक्टर हासिम ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा खोज परीक्षा से बेहतर स्कालर की खोज स्वत: हो जाती है। इससे बच्चों के भीतर मौजूद प्रतिभा को निखारने के साथ ही उन्हें प्रोत्साहन भी मिलता है। खुद को संवारने का मौका मिलता है। इस प्रकार का आयोजन कर मदरसा मिस्बाहुल उलूम ने एक बेहद ही सराहनीय कार्य किया है।
प्रिंसिपल मुजफ्फर हुसेन ने कहा कि प्रतिभा खोज परीक्षा में ब्लूमिंग बड्स, गुरूकुल एकेडमी, आइडियल गुरूकुल एकेडमी, फैज-ए-आम जूनियर हाई स्कूल, अलहेरा मांटेसरी स्कूल व मदरसा मिस्बाहुल उलूम के कक्षा 6,7,8 के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
टॉपर मोहम्मद आजम, अलकमा अंसारी, मो मोइन, मोहसिना परवीन, मो नदीम, जोहरा फातिमा, बुशरा खातून, अबुजर, साजिद खान समेत अन्य को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मास्टर मेंहदी हसन, डॉक्टर कुमार विश्वास, अब्दुर्रहमान, अताउल्लाह, विक्की, सज्जाद, मौलाना परवेज आदि मौजूद रहे।