फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दागी लड़ रहे चुनाव, कैसे होगा भयमुक्त समाज

Sat, 29 Apr 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अपराध मुक्त समाज...जैसे नारों और दावों की बात चुनाव में हो रही है, जबकि कई ऐसे प्रत्याशी चुनाव मैदान मेंं हैं, जिनके खिलाफ किसी न किसी मामले में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, कुछ ऐसे भी प्रत्याशी हैं, जिनकी खुद की छवि तो ठीक है, लेकिन उनके परिवारीजनों के खिलाफ मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत हरिहरपुर में भाजपा ने चेयरमैन के लिए रविंद्र प्रताप शाही उर्फ पप्पू शाही को प्रत्याशी बनाया है। इनके खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में केस दर्ज है। वहीं सपा ने हरिहरपुर में चेयरमैन पद के लिए वृजेश पाल को प्रत्याशी बनाया है। वृजेश पाल के बेटे देवेश पाल उर्फ सोनू पाल पर हत्या का केस दर्ज है। नगर पंचायत मगहर में पूर्व चेयरमैन अश्वनी कुमार गुप्त की पत्नी नीरज गुप्ता भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं। वह चेयरमैन पद के लिए भाजपा से टिकट नहीं पाने के बाद बागी होकर निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान डटी में हैं।
इनके पति अश्वनी गुप्ता पर गबन का केस दर्ज है और वह वर्तमान में जेल में बंद हैं। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में भाजपा ने श्याम सुंदर वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। इनके खिलाफ भी मारपीट, सड़क जाम करने आदि के पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह नगर पंचायत बखिरा में चेयरमैन के निर्दल प्रत्याशी शमीम अख्तर पर गबन का केस दर्ज है। चेयरमैन के निर्दल प्रत्याशी शिव प्रसाद के खिलाफ जालसाजी और मारपीट का केस दर्ज है। चेयरमैन के निर्दल प्रत्याशी शमशाद अहमद पर जानमाल की धमकी का केस दर्ज है। चेयरमैन के ही निर्दल प्रत्याशी सलामतुल्ला पर विद्युत अधिनियम का केस दर्ज है।
विज्ञापन

बसपा से चेयरमैन पद के प्रत्याशी मोहम्मद आमिर के खिलाफ भी विद्युत अधिनियम का केस दर्ज है। सपा के चेयरमैन के प्रत्याशी मोहम्मद इसहाक अंसारी के खिलाफ विद्युत अधिनियम केस दर्ज है। वहीं, आम आदमी पार्टी के चेयरमैन के प्रत्याशी मोहम्मद शकील के खिलाफ विद्युत अधिनियम का केस दर्ज है। चेयरमैन पद के पीस पार्टी प्रत्याशी अब्दुल कयूम के खिलाफ विद्युत अधिनियम का केस दर्ज है। नगर पंचायत मेंहदावल में वार्ड 17 से सभासद के निर्दल प्रत्याशी मंजीत पर गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं।

पार्टी ने सभी विंदुओं को ध्यान में रखकर टिकट दिया है। अगर किसी के ऊपर आपराधिक मुकदमें हैं तो पूर्व के राजनीतिक द्वेषवश लगाए गए हैं। पार्टी ने किसी भी आपराधिक छवि के आदमी को टिकट नहीं दिया है।
- जगदंबा श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष भाजपा

समाजवादी पार्टी का हर प्रत्याशी और कार्यकर्ता संघर्षशील है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति समर्पित है। सभी की छवि अच्छी है। यदि किसी के खिलाफ मुकदमें होंगे तो वह भाजपा के लोगों की ओर से द्वेशवश दर्ज कराए गए होंगे।
- अब्दुल कलाम, जिलाध्यक्ष सपा

कांग्रेस के सभी प्रत्याशी बेदाग हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी और कार्यकर्ता अनुशासित हैं। पार्टी साफ-सुधरी छवि के प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है।
- प्रवीण चंद पांडेय, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

पार्टी छवि देखकर टिकट देती है। अगर किसी पर मुकदमा है तो वह छोटा मामला है और लंबित है। मतदाता सब कुछ जानते हैं। वे खुद निर्णय ले लेंगे।
- धर्मदेव प्रियदर्शी, जिलाध्यक्ष बसपा


वर्जनचुनाव में खलल डालने की आशंका वाले लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई पुलिस तेजी के साथ कर रही है। ऐसे प्रत्याशी जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं, उन्हें भी शांतिभंग में पाबंद कराया जा रहा है।
विज्ञापन

-सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें