संतकबीरनगर। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक, बालिका टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का जनपद स्तरीय ट्राॅयल 29 जुलाई को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। यह जानकारी उप क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेशीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता बालक, बालिका का जनपदीय ट्रायल 29 को और मंडलीय ट्राॅयल 30 जुलाई को 10:30 बजे से आयोजित है। मंडलीय ट्राॅयल में सफल खिलाड़ी 9 से 11 अगस्त तक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम सदर बाजार आगरा में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी ट्राॅयल्स में अपना आधार, मूल निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति जिसमें खाता संख्या और आईएफएससी कोड स्पष्ट रूप से अंकित हो उसे लाकर प्रतिभाग कर सकते हैं। संवाद