फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सांकेतिक उपवास

Sun, 07 Apr 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कबीर चौरा परिसर में इंडिया एलायंस के सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को आप पार्टी के आह्वान पर इंडिया एलायंस के प्रमुख दल समाजवादी पार्टी व आप पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कबीर चौरा परिसर में सांकेतिक उपवास कर धरना दिया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष इमरान लतीफ ने कह कि केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई आदि के जरिए विपक्षी पार्टियों के निर्दोष नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में डाल रही है। यह ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। कहा कि केजरीवाल सहित कई नेता निर्दोष साबित होंगे। भाजपा लोगों को गुमराह कर वोट बटोरने का कार्य कर रही थी उसे जनता जान चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सिराज अहमद खान ने कहा कि आज संविधान बचाने की लड़ाई सभी विपक्षी दल मिलकर लड़ रहे हैं। भाजपा ने लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त मिलेगी। इस दौरान आप के प्रांतीय सचिव रजत चौरसिया, जिलाध्यक्ष दुर्विजय सिंह, जनक प्रसाद, सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष खलील खान, रजत चौरसिया, अखिलेश पांडेय, कुलदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें