फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विजयदशमी उत्सव मनाया

विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लोगों ने एचआर इंटर कॉलेज में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भाग लिए।संवा? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विजयदशमी उत्सव मनाया
विज्ञापन

शस्त्र पूजन के साथ ही झांकी प्रस्तुत की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज धनघटा व हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में विजयादशमी उत्सव मनाया गया। वक्ता के रूप में गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष जी ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयदशमी उत्सव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाता है, क्योंकि इसी दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के द्वारा की गई थी। खलीलाबाद में अखिल भारतीय समग्र ग्राम विकास प्रमुख डॉ. दिनेश ने कहा कि संघ का स्वयंसेवक राष्ट्र के उदार होता है। स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि संघ का स्वयंसेवक राष्ट्र कार्य में सेना से भी एक कदम आगे रहता है। इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन भी किया तथा शाखा में होने वाले नियमित कार्यक्रमों की एक झांकी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन एवं परिचय नगर कार्यवाह सौरभ जायसवाल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खलीलाबाद नगर के नगर संघचालक डॉ. केसी पांडेय ने की। इस दौरान जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख शैलेश श्रीवास्तव, जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजय नाथ, प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद, राम गोपाल गुप्ता, जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, सतविंदर पाल सिंह, सत्यपाल, सुनीता अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें