फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया
पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर दर्ज किया केस
धनघटा (संतकबीरनगर)। सिरसी गांव निवासी विवाहिता की बुधवार रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पति समेत तीन ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया।
सिरसी गांव की रहने वाली 22 वर्षीय पूजा पत्नी बलिराम की बुधवार रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर मायके के लोग पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। बालमपुर गांव निवासी रामनयन ने बताया कि 22 वर्षीय बेटी पूजा की शादी 11 मई 2022 को सिरसी गांव निवासी बलिराम पुत्र रामनारायण के साथ की थी। शादी में हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। शादी के कुछ ही दिनों बाद पूजा के ससुराल के लोग एक लाख नकदी और बाइक की मांग करने लगे। दहेज में इतनी बड़ी रकम और बाइक देने में असमर्थता व्यक्त की तो ससुराल के लोग पूजा को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार रात ससुराल के लोगों ने पूजा की पिटाई की। इससे उसकी मौत हो गई। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतका के पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें