फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हाल में महिला की मौत

Fri, 14 Jul 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। बृहस्पतिवार की देर शाम मेंहदावल कस्बे की रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि बहबोलिया वार्ड के वैरिहवा मुहल्ला निवासी 27 वर्षीय रानीबानो पत्नी अलाउद्दीन की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पूछताछ में पता चला कि दो दिन पहले महिला को बच्ची पैदा हुई थी। देर शाम तबीयत बिगड़ी तो लोग सीएचसी मेंहदावल ले गए तो डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
रानी बनो के चार बेटियां हैं। अस्पताल की ओर से महिला की संदिग्ध हाल में मौत होने की सूचना मिली है। परिजन शव अस्पताल से घर उठा ले गए थे। शव को कब्जे में लिया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा तो मौत की वजह स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें