फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील प्रकरण : पैसों को लेकर परेशान था...जान दे देगा यह किसी ने नहीं सोचा था

Wed, 16 Oct 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-मौत से पहले सुशील ने अपने कुछ दोस्तों के साथ बिताए थे कई घंटे
विज्ञापन


-दोस्तों ने कहा - पैसों को लेकर काफी परेशान था वह
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मिठना सिठना वार्ड निवासी 28 वर्षीय सुशील ने दो अक्तूबर को आत्महत्या से पहले अपने कई दोस्तों से मुलाकात की थी। दोस्तों ने बताया कि वह बेहद परेशान था। पूछने पर पैसों को लेकर परेशानी की बात बताई थी। हालांकि किसी से लेनदेन को लेकर कोई विवाद है, यह बात उसने नहीं बताई। वह सुसाइड कर लेगा, यह कभी नहीं सोचा था। अगले दिन उसकी मौत की खबर मिली तो सब अवाक रह गए..।


मंगलवार को सुशील के घर पहुंचे उसके कुछ दोस्तों ने बताया कि दो अक्तूबर को जब वह मिला था तो काफी गुमसुम था। पैसों को लेकर वह इस कदर परेशान था कि उसने जान दे देगा यह उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। नाम न छापने की शर्त पर एक दोस्त ने बताया कि जिस दिन उसकी लाश मिली उसके एक दिन पहले सुशील और वह करीब तीन घंटे साथ रहे। वह परेशान था यह तो दिख हा था, लेकिन वह समस्या इतनी बड़ी है कि वह जान दे देगा इसका उसे आभास नहीं हुआ। दोस्त ने कहा कि अगर वह अपनी परेशानी का जिक्र करता तो निश्चित ही कुछ उपाय किया जाता ताकि उसे जान देने की नौबत नहीं आती।
विज्ञापन




उधर, सुशील की मौत के पीछे छिपे रहस्य को सुलझाने पुलिस अब भी कामयाब नहीं हो सकी है। अब पुलिस उसके फोन की कॉल डिटेल निकलवा कर उसकी पड़ताल कर रही है। उसे उम्मीद है कि उसे कुछ ऐसे सुराग मिल सकते हैं, जिससे इस गुत्थी को सुलझाने में कामयाबी मिलेगी। हालांकि स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सुशील के परिजन पहले ही सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने एसपी से इसकी शिकायत भी की।
विज्ञापन




मालूूम हो कि सुशील की लाश तीन अक्तूबर को गौरापार के पास स्थित बाग में पेड़ से लटकी मिली थी। उसे जानने वालों का कहना है कि वह बेहद सरल स्वभाव का था। सबके साथ मिलजुल कर रहता था।





पुलिस एक-एक बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

- अजय सिंह, सीओ, धनघटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें