सपा कार्यकर्ताओं ने सुरेंद्र मोहन का किया स्वागत
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में शामिल हुए सुरेंद्र मोहन निषाद का शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गौहर अली खां के नेतृत्व में स्वागत किया। इस दौरान सुरेंद्र मोहन निषाद ने कहा कि सपा की नीतियों से प्रभावित होकर वह शामिल हुए हैं। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि सुरेंद्र मोहन निषाद के पार्टी में आने से मजबूती मिली है। इससे आने वाले चुनाव में पार्टी का लाभ मिलेगा। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, जिला कोषाध्यक्ष रामनाथ चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, रामदरश यादव, चंद्रभूषण पांडेय, श्याम जी विश्वकर्मा, रामभरोसे वारसी, शकुंतला यादव, नीलम, हरिकेश चौरसिया, नसीम अंसारी, नंदलाल प्रजापति, लाल मोहम्मद आदि शामिल रहे।