फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अधीक्षण अभियंता पर भ्रष्टाचार का आरोप, विजिलेंस ने शुरू की जांच

Sun, 17 Dec 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पत्रावलियों के साथ वाराणसी तलब किए गए अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन

- खलीलाबाद के एक व्यक्ति ने प्रमुख सचिव सतर्कता अधिष्ठान से जांच की मांग की थी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। खलीलाबाद के एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत विजिलेंस में की थी। इस आधार पर एसपी विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है। अधीक्षण अभियंता को पत्रावली के साथ वाराणसी तलब किया गया है।
खलीलाबाद के गोलाबाजार निवासी उमेश चंद्र गुप्ता ने मई 2023 में प्रमुख सचिव सतर्कता अधिष्ठान को पत्र भेजकर शिकायत की थी। शिकायती आरोप लगाया कि अधीक्षण अभियंता धर्मेश कुमार लाल 2019 से संतकबीरनगर में तैनात हैं। आरोप है कि उन्होंने 15 वर्ष से जमे निविदा लिपिक के साथ मिलकर अनियमितता कर रहे है। आरोप लगाया कि अधीक्षण अभियंता द्वारा विभागीय और निजी वाहन के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान कराया गया है। साथ ही डीजल के मद में भी भुगतान कराया गया है। इस संबंध में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा किए गए जांच में दोषी पाए जाने के बावजूद पूरे मामले को दबा दिया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इससे पूर्व वह घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ द्वारा विजलेंस तथा सतर्कता जांचों को पूर्ण करने के परिपेक्ष्य में डिस्काम स्तर पर अधीक्षण अभियंता पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम सतर्कता वाराणसी अरुणेश कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसके अनुपालन में नोडल अधिकारी ने अधीक्षण अभियंता को पत्रावलियों के साथ वाराणसी तलब किया है।
विज्ञापन

000000000000000000000
शिकायतकर्ता क एक जानने वाले पूर्व में संविदा कर्मी के रूप में तैनात थे, उन्हें हटा दिया गया है। इसके कारण वह बेबुनियाद आरोप लगाकर शिकायत किए हैं। इस समय मेरी तबियत खराब है, जिसके कारण अवकाश पर चल रहे हैं। ठीक होने के बाद पत्रावलियों को उपलब्ध कराया जाएगा। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।
धर्मेश कुमार लाल- अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें