दीवानी न्यायालय परिसर में सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ-स्रोत अधिवक्ता
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय परिसर में बृहस्पतिवार को सिविल बार एसोसिएशन की ओर से सामूहिक सुंदरकांड हनुमान चालीसा पाठ और सहभोज का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम हनुमान चालीसा का पाठ और उसके बाद सुंदरकांड का पाठ किया गया। सुंदरकांड का पाठ होने के उपरांत सहभोज का आयोजन भी हुआ। जिसमें दीवानी न्यायालय परिसर के समस्त अधिवक्ता, जूनियर अधिवक्ता, मुंशी, वेंडर और वादकारियों के लिए सहभोज का आयोजन था। दीवानी न्यायालय परिसर में उपस्थित सभी लोगों ने सहभोज और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक, महामंत्री निरंजन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरफराज नवाज आलम, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय, जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय, महामंत्री राम अवतार यादव आदि मौजूद रहे।