फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: काॅन्वेंट की तर्ज पर कॉलेजों में होंगे समर कैंप

Mon, 15 Apr 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के सचिव ने जारी किया एकेडमिक कैलेंडर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड के विद्यालयों में अब नया सवेरा कार्यक्रम होगा। इसके तहत संस्कार, नैतिक शिक्षा, मूल्यों का पाठ पढ़ाया जाएगा। डिजिटल ज्ञान भी साझा होगा। अक्तूबर में अर्धवार्षिक परीक्षाएं होंगी।
डिजिटल लिट्रेसी को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक बच्चे की ई-मेल आईडी बनवाई जाएगी। इसके व्यावहारिक प्रयोग के बारे में उनका सिखाया जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए यूपी बोर्ड ने शैक्षिक कैलेंडर जारी किया है। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बीते दिनों आदेश जारी किए है। जिसे कहा है कि नए सत्र से सप्ताह में दो दिन शिक्षाधिकारियों को विद्यालयों की प्रात: कालीन सभा में पहुंचना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें बच्चों से कॅरिअर, नियिमत, दिनचर्या, अनुशासन व प्रासंगिक विषयों पर प्रेरक संवाद करेंगे। अब प्रार्थना के लिए 15 मिनट का समय आरक्षित किया गया है। प्रार्थना के दौरान प्रतिदिन प्रासंगिक विषयों पर बच्चों को जानकारी देनी होगी। ऑन एक्टीविटीज व एक्सपीरियंस लर्निंग विधा को गणित वविज्ञान विषय में लागू करने के लिए सप्ताह में दो दिन निर्धारित किए जाएंगे। हर विद्यालय में लाइब्रेरी अनिवार्य है। बच्चों के लिए विद्यालयों में ई-बुक्स उपलब्ध रहेंगी। कांन्वेंट विद्यालयों की तर्ज पर समर कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसमें बच्चों की रूचि के अनुसार उनको गीत, नृत्य, सिलाइग्, चित्रकला, रंगोली, नाटक सिखाया जाएगा।
डीआईओएस संदीप चौधरी ने बताया कि शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार की कार्यक्रम आयोजित होने है। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यो को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें