फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: श्री विग्रह स्थापना समारोह में बरौली के सुमित्रा नंदन बनेंगे पुरोहित

Tue, 09 Jan 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पंडित सुमित्रानंदन चतुर्वेदी।
विज्ञापन
महुली थाना क्षेत्र के बरौली गांव के निवासी हैं आचार्य सुमित्रा नंदन चतुर्वेदी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


धनघटा। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि के मंदिर में प्रभु श्रीराम के श्री विग्रह स्थापना समारोह में देव पूजन समारोह में सहभागिता के लिए जनपद के बरौली निवासी पंडित सुमित्रानंदन चतुर्वेद को निमंत्रण प्राप्त हुआ है। यह जनपद वासियों के लिए यह गर्व का क्षण है। उन्हें श्रीराम बाल मूर्ति स्थापना समारोह में सहभागिता के लिए आमंत्रण मिला है।

संतकबीरनगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी आचार्य सुमित्रा नंदन चतुर्वेदी पुत्र विजय कुमार चतुर्वेदी बचपन से ही व्याकरण के छात्र रहे। संस्कृत में काफी रुचि होने के कारण इनके पिता ने उनका दाखिला संस्कृत विद्यालय में करवाया। उत्तर मध्यमा तक की पढ़ाई कोड़रा पोपया में हुई। उसके पश्चात बनारस में शास्त्री और आचार्य की शिक्षा लिए। आचार्य सुमित्रा नंदन चतुर्वेदी सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से पांच स्वर्ण पदक से सम्मानित भी हुए हैं।
विज्ञापन

यह पढ़ाई के साथ-साथ भागवत और राम कथा भी करते हैं। नेट की परीक्षा पास करके वह वर्तमान समय में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शोध कर रहे हैं। आचार्य पंडित सुमित्रा नंदन को श्रीराम तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महामंत्री चंपत राय ने निमंत्रण पत्र भेजकर 15 जनवरी को अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीराम के श्री विग्रह स्थापना समारोह व देव पूजन समारोह विधि-विधान से सम्पन्न कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

जनपद का नाम रोशन होने पर आचार्य सुमित्रा नंदन चतुर्वेदी को भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संदीप उपाध्याय, आशुतोष मिश्र, धनंजय चतुर्वेदी, महेश यादव, सौरभ मिश्र, अंशुमान मिश्र, दुर्गेश तिवारी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें