फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से लटककर युवक ने जान दी

विज्ञापन
चोरहां गांव निवासी मृतक संजय के रोते बिलखते परिजन।संवाद। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पंखे से लटककर युवक ने जान दी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के चोरहा गांव में सोमवार को युवक ने पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस की जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।
एसओ सर्वेश राय ने बताया कि चोरहा गांव निवासी 24 वर्षीय संजय पुत्र परमहंस पारिवारिक कलह से परेशान था। उसने सोमवार दोपहर पत्नी को सेमरियावां चौराहे पर बिरियानी और समोसा लाने के लिए भेज दिया। उसके बाद घर में पंखे से लटककर जान दे दी। पत्नी घर लौटी तो पति क शव पंखे से लटकता देख कर सहम गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। पूछताछ में पत्नी ने घटना के बारे में यही जानकारी दी। एसओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें