संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के खैरा गांव में रविवार के दोपहर 18 वर्षीय युवती का शव उसके घर में फंदे में लटका मिला। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जहां देखने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के खैरा गांव निवासी सुनीता (18) पुत्री हरिश्चंद्र का शव रविवार की दोपहर उसके छप्पर के मकान में कपड़े के फंदे से लटका था। जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचे, जहां देखने के बाद डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव कब्जे में ले लिया।
धनघटा थानाध्यक्ष संतोष मिश्रा ने बताया कि सुनीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह जान मिलेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।