फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ऐतिहासिक स्थलों से होंगे रूबरू, रीति-रिवाजों को भी जानेंगे छात्र

Sun, 19 May 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए समर कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैंप पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू होंगे। छात्रों को प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कराकर पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 20 राजकीय माध्यमिक विद्यालय है। इनमें कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई छात्र करते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्रों में पर्यावरण जागरूकता, जल संरक्षण, सफाई एवं स्वास्थ्य को लेकर विद्यालयों में इको क्लब का गठन किया गया था। अब इन क्लब को लेकर समर कैंप आयोजित किया जाएगा। विद्यार्थियों को समूहों में बांटकर आसपास के ग्रामीण व पर्यटन स्थलों पर ले जाया जाएगा और ऐतिहासिक, भौगोलिक, रीति-रिवाज, परंपराओं, हस्त शिल्प के बारे में बताया जाएगा। विद्यालय परिसर में किचन गार्डन के विकास में छात्रों की भूमिका सुनिश्चित होगी। विद्यालय के पास खाली जमीन न होने पर पुरानी बाल्टियों, प्लास्टिक की बोतलों और मिट्टी के बर्तन का उपयोग कर उसमें लतायुक्त पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के स्थान पर विद्यालय में उपयुक्त कचरों का प्रयोग कर कंपोस्ट खाद एवं पर्यावरण अनुकूल कीटनाशकों का विकास कर प्रयोग में लाया जाएगा। मोटे अनाजों से स्वास्थ्य संबंधित लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी। डीआईओएस ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि छात्रों को पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें