फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्रों को साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Fri, 21 Nov 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद पुलिस ने समस्त थाना क्षेत्र स्थित स्कूल व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। छात्रों को बताया गया कि अज्ञात लिंक, कॉल, ईमेल, लॉटरी या क्यूआर कोड स्कैन करने जैसे धोखाधड़ी के प्रयासों से सावधान रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन अपराध की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें अथवा पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही पुलिस टीम ने लोगों से अपील किया कि वह अपने बैंक विवरण, ओटीपी, पासवर्ड या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें और सोशल मीडिया पर संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें