मेंहदावल। उमापति इंटर कॉलेज मिश्रौलिया मिश्र में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। साइबर थाना और मेंहदावल थाने की संयुक्त टीम ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए। टीम ने बताया कि अज्ञात कॉल, फर्जी लिंक, ई-मेल, लॉटरी ऑफर और क्यूआर कोड स्कैन से ठगी की जा रही है। फर्जी क्रेडिट मैसेज, वर्क फ्रॉम होम और पुलिस अधिकारी बनकर भी ठगी हो रही है। एपीके फाइल भेजकर भी खाते खाली हो रहे हैं। टीम ने अनजान व्यक्ति से बैंक विवरण, ओटीपी, पासवर्ड या निजी जानकारी साझा न करने की अपील की। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। किसी भी साइबर ठगी की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इस दौरान साइबर थाना प्रभारी दिलीप सिंह, अमृता सिंह, रामप्रवेश मद्धेशिया और संदीप उपस्थित रहे। संवाद