फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्र संघ चुनाव की मांग, किया सड़क जाम

Wed, 09 Oct 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 10 मिनट तक एचआरपीजी कॉलेज के सामने मार्ग रहा बंद
विज्ञापन

- एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर माने छात्र

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने बुधवार को कॉलेज गेट के सामने मार्ग को जाम कर दिया। करीब 10 मिनट तक मार्ग जाम रहा। इस दौरान सूचना पर एसडीएम, सीओ समेत फोर्स पहुंच गई और छात्रों को समझा-बुझाकर हटाया। इसके बाद छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में हंगामा किया। प्राचार्य ने प्रशासन को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी।

कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, रजत सिंह, उज्जवल सिंह, विशाल अग्रहरी, अंकित यादव, विजय प्रताप सिंह, आयुष सिंह के साथ काफी संख्या में छात्र सुबह 10 बजे कॉलेज के मुख्य गेट पर पहुंचे। इसके बाद छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर कॉलेज गेट के सामने मार्ग को जाम कर दिया। कॉलेज प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

छात्र संघ अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव हर छात्र का मौलिक अधिकार है। कॉलेज प्रशासन जान बूझकर चुनाव नहीं कराना चाहता है। अक्तूबर माह बीतने जा रहा है पर अभी तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं की। इसी तरह से पिछले साल भी किया था। चुनाव होने के बाद छात्र संघ का गठन होता है और छात्रों की समस्याओं को कॉलेज प्रशासन के सामने रखकर निदान कराया जाता है लेकिन चुनाव न होने के चलते समस्या जस की तस है।
मार्ग जाम होने की सूचना पर एसडीएम शैलेश दुबे, सीओ अजीत चौहान, कोतवाल सतीश कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए और छात्रों को समझाया। इसके बाद छात्र प्राचार्य कक्ष में पहुंच कर हंगामा करने लगे। प्राचार्य कक्ष के बाहर नारेबाजी की। इस दौरान रतन सिंह, सत्यपाल प्रजापति, राज सिंह, अमर चौरसिया, अमित कुमार यादव, विवेक सिंह, राहुल यादव, निखिल विश्वकर्मा, आनंद रतन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रशासन की अनुमति के बाद ही छात्र संघ चुनाव कराया जा सकता है। छात्रों की मांग को देखते हुए प्रशासन को पत्र भेज दिया गया है। जैसा वहां से निर्देश आएगा उसके अनुसार चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, प्राचार्य, एचआरपीजी कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें