फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कॉलेज परिसर में देर रात तक डटे रहे छात्र, छात्र संघ चुनाव कराने पर नहीं बनी बात

Mon, 28 Aug 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एचआरपीजी कालेज के गेट पर धरना दे रहे छात्रों को समझातीं सीओ सदर
विज्ञापन
- सुबह 11 बजे से शुरू हुआ हंगामा तो देर रात तक नहीं हुआ खत्म
विज्ञापन

- छात्र नेता चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग पर अड़े


संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर शुरू हुआ हंगामा देर रात तक खत्म नहीं हुआ। कॉलेज प्रशासन चुनाव की तिथि घोषित नहीं कर पाई। जिसको लेकर छात्र नेता देर रात तक प्राचार्य कक्ष के बार धरने पर बैठे रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने निकट भविष्य में चुनाव की बात कही है। छात्रों के हंगामे के चलते पूरे दिन महाविद्यालय में पठन-पाठन ठप रहा।
छात्र नेताओं ने 11 बजे के करीब हंगामा शुरू किया। उसके बाद प्राचार्य को कक्ष में बंद कर दिया। जिससे प्राचार्य कक्ष से दो घंटे तक बाहर नहीं निकल पाए। छात्र नेता अभिषेक और उज्जवल का कहना था कि प्राचार्य हमेशा आश्वासन देते आए हैं कि जल्द ही चुनाव कराएंगे, पर उसकी तिथि नहीं घोषित कर रहे हैं। अगर 10 सितंबर के पहले चुनाव नहीं कराया गया तो लिंगदोह कमेटी के निर्णय के अनुसार फिर चुनाव नहीं हो पाएगा। इसलिए चुनाव की तिथि घोषित की जाए।
विज्ञापन

छात्र नेता, प्राचार्य, एसडीएम और सीओ की बीच करीब तीन घंटे तक चुनाव को लेकर वार्ता चली पर इसका कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। छात्र नेता सात बजे के करीब प्राचार्य कक्ष से बाहर आ गए और धरने पर बैठ गए। इस दौरान कॉलेज और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देर रात तक छात्रों का धरना चलता रहा।

हंगामे के चलते सहमे रहे शिक्षक और छात्र
संतकबीरनगर। छात्र नेताओ के हंगामे के चलते कॉलेज परिसर में छात्र और शिक्षक सहमे रहे। इस दौरान छात्र नेताओं ने जमकर बवाल किया। प्राचार्य कक्ष के दरवाजे पर लगे फाइबर के शीशे को तोड़ दिया। साथ ही कंप्यूटर कक्ष में भी ताला जड़ दिया जिससे प्राचार्य उस रास्ते से भी बाहर न निकल पाए। प्राचार्य छात्रों को मनाते रहे, पर छात्र नेता नहीं माने। कॉलेज परिसर में हो रहे हंगामे के चलते पठन-पाठन ठप हो गया और छात्र-छात्राएं घर चले गए।

छात्रों के गुटों में भी हुई झड़प
संतकबीरनगर। कॉलेज के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे छात्र नेताओं के गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर झड़प हुई। छात्र नेता एक दूसरे को देख लेने की धमकी देते रहे। कोतवाल सर्वेश राय ने किसी तरह से छात्र नेताओं को शांत कराया। हर आधे घंटे पर छात्र नेताओं में आपसी विवाद उत्पन्न हो जा रहा था।

जंगल धूषण महाविद्यालय हो रहे चुनाव की दे रहे थे दुहाई
संतकबीरनगर। छात्र संघ की चुनाव की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्र नेता गोरखपुर के जंगल धूषण में हो रहे चुनाव को लेकर दुहाई दे रहे थे। समाचार पत्रों में छपी खबर को दिखा रहे थे। उनका कहना था कि जब गोरखपुर में चुनाव हो सकता है तो संतकबीरनगर में चुनाव क्यों नहीं कराया जा रहा है। प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा है।

चुनाव को लेकर सब तैयारी है, प्रशासन को चुनाव कराना है। वहीं फोर्स भी उपलब्ध कराएंगे। जिसके बाद चुनाव कराया जा सकेगा। प्रशासन अगर अनुमति देता है तो चुनाव को सितंबर के प्रथम सप्ताह में करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, प्राचार्य, एचआरपीजी कॉलेज

अभी फोर्स उपलब्ध नहीं है, ऊपर से कोई निर्देश नहीं मिला है, जिसकी वजह से चुनाव अभी नहीं कराया जा सकता है। यह छात्र नेताओं और कॉलेज प्रशासन को बता दिया गया है। छात्र नेताओं को समझाया जा रहा है, उम्मीद है कि वह मान जाएंगे।
- शैलेश कुमार दुबे, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें