जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रेरक संवाद करते अतिथि-स्रोत विद्यालय
संतकबीरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को पूर्वांचल जनशक्ति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद प्रकाश राय ने मेधावी विद्यार्थियों से संवाद किया। कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, करियर निर्माण और मार्गदर्शन के लिए निरंतर प्रयासरत रहा है। छात्रों से उनके कैरियर, विषय चयन और भविष्य की संभावनाओं पर व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि देशभर से चयनित मेधावी छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा व्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने नवोदय विद्यालय समिति की विशिष्ट शिक्षण प्रणाली, एलुमनी एसोसिएशन की सक्रिय भूमिका, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी और नवोदय संस्कार के जीवनपर्यंत महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्राचार्य श्रीकांत तिवारी, उप-प्राचार्य मयंक त्यागी, मनीष कुमार, अनिल आदि मौजूद रहे।