संतकबीरनगर। यातायात पुलिस और जनपद के समस्त थानों की पुलिस ने मंगलवार को वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 122 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया है। चेकिंग के दौरान संयुक्त पुलिस टीम ने यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए 122 वाहनों के चालकों से 1,34,500 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। संवाद