फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक साथ खेलेंगे बेसिक और माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थी

Tue, 06 May 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालय और माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अब संयुक्त रूप से खेलों में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। इसको लेकर स्पोर्ट्स फार स्कूल कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इसके लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा और उनका ब्योरा पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। जिले में कुल 1247 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं जबकि 280 माध्यमिक स्कूल हैं। इसमें करीब दो लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी अलग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के संचालित विद्यालयों के विद्यार्थियों की अलग-अलग खेलकूद प्रतियोगिताएं होती थीं। अब परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को संयुक्त रूप से खेलों का अभ्यास कराने के लिए स्पोर्ट्स फार स्कूल कार्यक्रम की शुरूआत कर दी है। जिला व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय ने बताया कि व्यायाम शिक्षकों, व्यायाम के लिए नामित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का डेटा स्पोर्ट्स फार स्कूल पोर्टल पर करीब-करीब अपलोड हो चुका है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि स्पोर्ट्स फार स्कूल पोर्टल पर जिले के स्कूलों, खेल शिक्षकों, खेल गतिविधि का विवरण पोर्टल पर अपलोड कराया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें