फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चलित प्रदर्शनी से विज्ञान के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

Thu, 12 Oct 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सत्यव्रत शर्मा जनक दुलारी इंटर कॉलेज भुजैनी में बुधवार को चलित विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को विज्ञान से जुड़ी जानकारी दी गई। चलित प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद की ओर से संचालित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य रीता तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि चलित विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करेगी। विद्यालय के अध्यापक शैलेंद्र कुमार, सत्य प्रकाश यादव, घनश्याम सिंह, सुमन अग्रहरि, मायापति त्रिपाठी, मयंक त्रिपाठी ने विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की जिज्ञासा बढ़ाई। विज्ञान बस में लगे मॉडल भाप का इंजन, वर्षा जल संग्रह, बुलेट ट्रेन, मिसाइल, गर्म हवा का गुब्बारा, पवन चक्की, इंद्रधनुष, वर्षा मापी यंत्र आदि के संदर्भ में विद्यार्थियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। समन्वयक जगत राम ने विद्यार्थियों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किया। इस दौरान प्रदीप कुमार आर्य, विनोद चंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें