फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्रों-शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के उपाय बताए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक कंपोजिट विद्यालय तरयापार नाथनगर में बृहस्पतिवार को साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। साइबर क्राइम थाना संतकबीरनगर की टीम ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराध के तरीके व बचाव के उपाय बताए। टीम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को इंटरनेट इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने को कहा। उन्हें अनजान लोगों के झांसे में न आने और संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि से सावधान रहने की सलाह दी। पुलिसकर्मियों ने बताया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर-1930 पर शिकायत करें। साइबर क्राइम पोर्टल से भी ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है। समय पर शिकायत से ठगी की रकम रोकी जा सकती है। इस कार्यक्रम में उपनिरीक्षक रमेश यादव, मुख्य आरक्षी अमृता सिंह और आरक्षी धीरेन्द्र कुमार मौजूद रहे। संवादि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें