फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव : तैयारी पूरी, नामांकन पत्रों की बिक्री आज से

विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन पत्र वितरण को लेकर काउंटर का निरीक्षण करते प्र? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव : तैयारी पूरी, नामांकन पत्रों की बिक्री आज से
विज्ञापन

- मुख्य नियंता कार्यालय से होगी नामाकंन पत्रों की बिक्री
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में 20 अक्तूबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की बिक्री 11 अक्तूबर को होगी। कॉलेज के मुख्य नियंता कार्यालय से नामांकन पत्र खरीदे जा सकेंगे। सोमवार को प्राचार्य व चुनाव से जुडे़ लोगों ने व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

एचआरपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया 11 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। 11 को नामांकन पत्रों की बिक्री, 12 अक्तूबर को नामांकन और 13 अक्तूबर को नामाकंन पत्रों की वापसी होगी। 20 अक्तूबर को मतदान और मतगणना होना है। 11 से नामांकन पत्रों की बिक्री को लेकर तैयारी शुरू होगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, पुस्कालय मंत्री समेत कुल 23 पदों पर चुनाव होना है। चुनाव को सफल बनाने के लिए प्रोफेसर राजेश चंद मिश्र को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। साथ ही डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह, डॉ. अमित कुमार भातरी और शशिकांत राव को सहायक चुनाव अधिकारी नामित किया गया है। प्राचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को नामांकन पत्रों की बिक्री स्थल मुख्य नियंता कार्यालय का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगी। प्रत्याशी के साथ उसके प्रस्तावक व एक समर्थक ही कॉलेज परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की बिक्री में अध्यक्ष पद के लिए 1500 रुपये, उपाध्यक्ष के लिए 1200, महामंत्री के एक हजार, पुस्तकालय मंत्री के लिए 900, संकाय प्रतिनिधि के लिए 800 रुपये शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों के साथ यह प्रपत्र जमा करने होंगे
1- आयु प्रमाण पत्र (हाईस्कूल का प्रमाणपत्र मूल रूप में एक छायाप्रति)
2- जमानत राशि रसीद मूल रूप में
3- संकल्प क शपथ पत्र
4- नोटरी पर (संकल्प ख) शपथ पत्र
5- मेडिकल सर्टिफिकेट
6- प्रत्याशी का परिचय पत्र, प्रस्तावक एवं समर्थक का परिचय पत्र मूल रूप में
7- प्रवेश रसीद मूल रूप में एवं छायाप्रति
8- नामांकन पत्र पर फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें