फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विभिन्न मांगों के लिए एकजुट होकर करें संघर्ष

Tue, 17 Sep 2024 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांटे। सेमरियावां क्षेत्र के बूधा कला चौराहे पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन द्वारा जागरूकता पंचायत का आयोजन किया गया। जिनमें किसानों का शोषण, विद्युत बिल, गन्ना मूल्य, महंगाई और भ्रष्टाचार पर लोगों को संगठित होकर संघर्ष करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में बढ़े फीस, खाद, कीटनाशक आदि पर जो जीएसटी लगाया गया है उसे वापस लिया जाए। छह अक्तूबर को टिकैत जयंती पर लखनऊ चलने पर जोर दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बस्ती मार्टिन प्रताप सिंह, राम दुलारे सिंह, परमात्मा प्रसाद चौधरी, गंगा प्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष ब्रह्मदीन चौधरी, मुन्ना प्रसाद, दिनेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें