फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तेज हवा के दिनभर छाए रहे बादल, मौसम हुआ सुहाना

Sun, 12 May 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से लोगों को मिली राहत, अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार की सुबह से ही दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के साथ दिन में तेज हवा चली। जिससे मौसम सुहाना हो गया है इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली तो बाजारों में भी चहल-पहल देखने को मिली।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 37 तो न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच दिन में तेज हवा चली। दिनभर बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बाजारों में दिनभर चहल-पहल देखने को मिली और लोग सामानों की खरीदारी करते नजर आए। वहीं कुमार गंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी अमरनाथ मिश्र ने कहा कि दो से तीन दिन मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है। इस दौरान बारिश भी हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें