फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए मंडी में हड़ताल, धरने पर बैठे व्यापारी

विज्ञापन
नवीन मंडी में धरना देते व्यापारी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मुआवजे के लिए मंडी में हड़ताल, धरने पर बैठे व्यापारी
विज्ञापन

एक महीने पहले नवीन मंडी में आग लगने से डेढ़ करोड़ रुपये का हुआ था नुकसान
करीब 20 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित
सदर विधायक के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना
संतकबीरनगर। एक महीने पहले नवीन मंडी में आग लगने से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इससे 29 व्यापारी प्रभावित हुए थे, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं मिला है। इससे नाराज व्यापारियों ने मंगलवार को बेमियादी हड़ताल की शुरुआत की। सदर विधायक के आश्वासन पर व्यापारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। मंडी में हड़ताल से करीब 20 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
नवीन मंडी में मंगलवार सुबह व्यापारी कारोबार बंद कर जुटने शुरू हो गए। इसके बाद परिसर में धरने पर बैठ गए। व्यापारियों ने कहा कि नौ सितंबर को परिसर में आग लगी थी। 29 व्यापारियों का सारा सामान जल गयाथा। आश्वासन दिया गया था कि मुख्यमंत्री अग्निपीड़ित व्यापारी कोष से प्रत्येक दुकानदार को दो-दो लाख रुपये आर्थिक मदद दी जाएगी, लेकिन अब मुआवजे की रकम नहीं दी गई।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि पीड़ित व्यापारियों के समक्ष नए सिरे से कारोबार शुरू करना मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई और दवाई से लेकर रोजी-रोटी का संकट बना हुआ है। जब तक आर्थिक मदद नहीं मिलेगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा। व्यापारियों के आंदोलन की सूचना पर पहुंचे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कारोबारियों से वार्ता की। आश्वासन दिया कि शासन स्तर से व्यापारियों को मदद दिलाई जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से आंदोलन खत्म करने का आग्रह किया। इस पर विचार-विमर्श के बाद व्यापारियों ने आंदोलन समाप्त कर दिया है।
धरने में अमित जैन, श्रवण कुमार अग्रहरि, बनार्जी लाल अग्रहरि, विनीत चड्ढा, अनिल कुमार, वीरेंद्र कुमार, जुम्मन, मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
...
मंडी पहुंचे व्यापारी नेता संदीप बंसल
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल भी धरना स्थल पर पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांग जायज है। इसके लिए हर स्तर पर व्यापारियों का सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

...
कारोबार बंद रहने से लौटे लोग
व्यापारियों के आंदोलन के चलते बाहर से आए दुकानदारों को लौटना पड़ा। व्यापारी रामफल ने कहा कि मंडी से सब्जी ले जाकर बेचते हैं, लेकिन कारोबार बंद रहने से सब्जी नहीं मिली। दिलीप कुमार ने कहा कि प्रतिदिन मंडी से सब्जी खरीदकर केरमुआ में बेचते हैं, लेकिन मंडी बंद थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें