फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क की पटरियों पर सजीं दुकानें

विज्ञापन
शहर के बरदहिया बाजार में अतिक्रमण के चलते लगा जाम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सड़क की पटरियों पर सजीं दुकानें
विज्ञापन

पैदल चलना मुश्किल
आए दिन लग रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में सड़क की पटरियों पर दुकानें सजती हैं। बची जगहों पर ठेला वालों का कब्जा रहता है। आए दिन जाम लगता है। ऐसे में पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इसके बाद भी अतिक्रमण हटवाने के प्रति नगर प्रशासन गंभीर नहीं है।
शहर में यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रयास हो रहे हैं, लेकिन जगह-जगह अतिक्रमण के चलते समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। कारण यह है कि कोविड-19 महामारी के चलते अतिक्रमण हटाओ अभियान ठप है। ऐसे में दुकानदारों ने सड़क की पटरियों पर दुकानें सजा ली हैं। ऐसी स्थिति शहर के त्रिपाठी मार्केट, आजाद चौक, मेंहदावल बाईपास, बरदहिया बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, बैंक चौराहा आदि स्थानों पर देखने को मिल जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा फल विक्रेताओं व ठेला-खोमचा वालों ने ठेला लगाकर रही-सही कसर पूरी कर दी है। यही स्थिति पुरानी सब्जी मंडी की भी है। सब्जी मंडी में सड़क तक अतिक्रमण है। लोग बाजार आते हैं तो वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिल पाता है। आड़े-तिरछे वाहन खड़ा करने व अतिक्रमण के चलते आए दिन शहर में जाम की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन

शहर वासी दिनेश कुमार, सुधीर कुमार सिंह आदि ने बताया कि सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण से दिक्कत हो रही है। स्कूल छूटने पर जाम लग जाता है। इन लोगों ने मांग की कि नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण हटवाए, ताकि लोगों को जाम से निजात मिल सके। इस संबंध में ईओ विनय कुमार मिश्र ने कहा कि अभी चार्ज संभाले हैं। जल्द ही इस दिशा में कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें