फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नसबंदी कर फर्श पर लिटा दिया

Fri, 23 Feb 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। सीएचसी नाथनगर पर बृहस्पतिवार को महिलाओं की सफल नसबंदी हुई। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। आशाओं का कहना था कि नसबंदी के बाद महिलाओं को जमीन पर लेटा दिया गया। इसका एक वीडियों भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

सीएचसी नाथनगर पर विगत कुछ दिनों से क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने अधीक्षक के अलावा अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बृहस्पतिवार को नसबंदी में जिले से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सको की ओर से सावधानी पूर्वक नसबंदी कराई गई। आशा कार्यकर्ता अनीता, कुसुम, विंदू देवी, उषा, राधिका, पूनम, ममता आदि का आरोप था कि महिलाओं की नसबंदी का उन्हें जमीन पर लिटा दिया गया।
मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था नहीं की गई। आशाओं ने अधीक्षक पर लापरवाही का आरोप मढ़ा। इसके साथ ही जमीन पर लिटाने का एक वीडियों क्लीप भी दिखाया। सीएचसी नाथनगर के अधीक्षक डॉ़ राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि बेबजह उन्हें फर्जी आरोप लगाकर परेशान किया जा रहा है। किसी महिला को जमीन पर नहीं लिटाया गया। आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें