संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने हेतु उप्र राज्य महिला आयोग द्वारा चलाए जा रहें महिला जन सुनवाई व निरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में 30 अप्रैल की सुबह 11 बजे उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी की अध्यक्षता में महिला उत्पीड़न के घटनाओं की समीक्षा व महिला जनसुनवाई का आयोजन धनघटा तहसील सभागार में किया जाएगा। जनसुनवाई के उपरांत राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तथा बालिका व महिला गृह व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगी। संवाद