राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ अभिषेक सिंह और अरूण कुमार ओझा विद्यालय में हुए सम्मानित-
संतकबीरनगर। राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 प्राप्त होने के पश्चात हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा तथा भौतिक विज्ञान प्रवक्ता डॉ. अभिषेक कुमार सिंह को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। समारोह का विशेष आकर्षण विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा मार्च करते हुए दोनों सम्मानित शिक्षकों को मंच तक सम्मानपूर्वक लाना रहा। हिंदी प्रवक्ता योगेंद्र सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल दो शिक्षकों का नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार की शैक्षिक परंपरा, मेहनत और उपलब्धियों का सम्मान है। अंग्रेजी प्रवक्ता रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य शिक्षक पुरस्कार जैसी उपलब्धि विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। संवाद