धनघटा। समय पर कम पर न आने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली के स्टाफ नर्स का वेतन अगले आदेश तक सीएचसी अधीक्षक ने बाधित कर दिया है। नर्स पर आरोप है कि वह अस्पताल पर नहीं आती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली में कार्यरत स्टाफ नर्स सरिता मौर्य पर आरोप है कि वह अस्पताल पर समय से नहीं आती हैं। बार-बार चेतावनी देने के बाद भी वह अपनी आदत में सुधार नहीं ला रही है। जिसके कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र चौधरी ने उनका वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया है। डॉ. जितेंद्र चौधरी ने बताया कि स्टाफ नर्स सरिता मौर्य की ड्यूटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पर है। लेकिन वह खलीलाबाद में रहती है, कार्य स्थल पर नहीं आती है। इस कारण उनका वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित कर दिया गया है। संवाद