फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुसाध जाति को सपा का पूरा समर्थन : सुनील सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
दुसाध कल्याण परिषद का धरना 18वें दिन भी जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद के बैनर तले चल रहा दुसाध समाज का अनिश्चित कालीन धरना 18वें दिन भी जारी रहा। धरने में सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम व सपा नेता सुनील सिंह पहुंचे और धरनारत लोगों की मांग को मनवाने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से वार्ता की।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम और सपा नेता सुनील सिंह ने कहा कि दुसाध जाति का धरना लगातार चल रहा है। प्रशासन इनकी मांगों पर ध्यान दें। डीएम से वार्ता की गई और डीएम ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इसमें कोई कदम उठाया जाएगा। नियमानुसार जो भी मांगे होंगी, उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा दुसाध समाज को पूरा समर्थन दे रही है। इसके लिए जो भी लड़ाई होगी, लड़ी जाएगी। दुसाध कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष शशिकांत उर्फ सोनू पासवान व जिलाध्यक्ष उदयराज उर्फ सोनू ने कहा कि दुसाध जाति का जाति प्रमाणपत्र अनुसूचित जाति का अब तक दिया गया है, लेकिन आगे नही दिया जा रहा है। यह प्रशासन की मनमानी है। दुसाध समाज अपनी लड़ाई लड़ना जानता है। बस्ती मंडल अध्यक्ष लालचंद्र दुसाध ने कहा कि दुसाध ढाढ़ी में कोई अंतर नहीं है। दुसाध जाति की उपजाति ढाढ़ी है। ढाढ़ी कोई जाति नहीं है। पूर्व से लेकर वर्ष 2023 तक दुसाध जाति से कई जाति प्रमाणपत्र जारी किया गया है। जो अब जारी नहीं किया जा रहा है। डीएम ने 28 सितंबर को बैठक बुलाई है। इस अवसर पर सिकंदर, राहुल दुसाध, नीरज दुसाध, राजन, संतु राम, विजय प्रताप, अरविंद और रामदीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें