संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में शुक्रवार को जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें आठ टीमों ने भाग लिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा।
उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि हैंडबाल प्रतियोगिता का पहला मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम ए बनाम सरदार भगत सिंह इंटर काॅलेज के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम ए 11-4 गोल से विजेता रहा। विजेता टीम की तरफ से आलोक यादव ने चार गोल, आनंद गौड ने चार गोल, बृजेश गुप्ता ने दो गोल किए। वहीं, सरदार भगत सिंह इंटर काॅलेज की तरफ से अंश सोनी ने दो, आकर्ष ने एक, राज्य सिंह ने एक गोल किए।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच एमपीएलएल बनाम आदर्श इंटर काॅलेज के बीच खेला गया। इसमें आदर्श इंटर काॅलेज 7-5 से विजेता रहा। विजेता टीम की तरफ से दिनेश यादव ने तीन गोल, राहुल और संजय ने दो-दो गोल किए। एमपीएलएल की तरफ प्रियांशु और मो आकिफ ने दो-दो गोल किए। तीसरा मैच हीरालाल इंटर काॅलेज बनाम अनिल पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें हीरालाल इंटर काॅलेज ने 12-8 से विजेता रहा। विजेता टीम की तरफ से आदित्य ने चार गोल, अंकित ने तीन गोल, अस्मित यादव ने दो गोल किए। वही अनिल पब्लिक स्कूल की तरफ से अभिषेक ने तीन गोल और राकेश ने दो गोल किए। चौथा मैच स्टेडियम बी बनाम उच्च प्राथमिक विद्यालय उतरावल के बीच हुआ। जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम बी 15-12 से विजेता रहा। विजेता टीम की तरफ से कन्हैया ने पांच गोल, रत्नेश ने तीन गोल वही उच्च प्राथमिक विद्यालय उतरावल के अंशु तथा उग्रशेन ने तीन-तीन गोल किए। हैंडबाल के निर्णायक की भूमिका में विमलेश ध्रुव, रितिका यादव, अनन्या आर्या, विनीता गौड, निशा यादव, अंजली, मांशी यादव, ऋिषी राज रहे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को खेला जाएगा।