फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लंबी कूद में अंश और राकेश तथा ऊंची कूद में रिकेश विजेता

Sun, 24 Dec 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएनएसएन राय एकेडमी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। बीएनएएन राय एकेडमी जंगल बेलहर में रविवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में लंबी कूद में अंश और राकेश तथा ऊंची कूद में रिकेश विजेता रहे। विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कक्षा एक की बच्चियों ने रस्साकसी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीन के बच्चों ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में प्राइमरी स्तर पर अंश मिश्रा प्रथम, आदित्य निषाद द्वितीय और रमन मौर्य तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जूनियर स्तर पर प्रथम स्थान राकेश कुमार व सौरभ चौरसिया द्वितीय स्थान पर इंदल निषाद तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में प्रथम स्थान पर रिकेश कुमार और द्वितीय स्थान पर प्रिंस चौधरी रहे।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में आकृति राय की टीम विजेता रही। प्रबंधक अरुण कुमार राय की ओर से सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य चंदन कुमार, एएन राय, अजय शर्मा, बालमुकुंद त्रिपाठी, अभिषेक, सुधीर मिश्रा, जुबेर खान, कुमकुम राय, उषा त्रिपाठी, रूपल, पूजा, प्रीति त्रिपाठी, अर्पणा, सरिता, सौम्या राय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें