संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर 24 जनवरी से 26 जनवरी तक खेलों का आयोजन होगा। इसमें कबड्डी, खो-खो, वाॅलीबाल, एथलेक्टिस की जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि 24 जनवरी को कबड्डी, 25 जनवरी को खो-खो तथा वाॅलीबाल बालक वर्ग तथा 26 जनवरी को एथलेटिक्स बालक और बालिका वर्ग जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिले के इच्छुक समस्त बालक और बालिका खिलाड़ी 24 से 26 जनवरी को प्रातः 10 बजे तक स्टेडियम में अपना एवं अपने टीम का पंजीकरण निशुल्क कराकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।