फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: योग के पूर्वाभ्यास में शामिल हुए छात्र

Tue, 20 Jun 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एचआर इंटर कॉलेज में योग करते लोग।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से मंगलवार को एचआर इंटर कॉलेज में योग का पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए।
डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने कहा कि 21 जून को योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए यह पूर्वाभ्यास कराया गया है। इसमें कॉलेज के अध्यापक, कर्मचारी और छात्र तथा मगहर और मौलाना आजाद के छात्र शामिल हुए। प्रशिक्षण का पूर्वाभ्यास जिला सचिव स्काउट और गाइड के सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव के जरिये संपन्न कराया गया। छात्रों को प्रेरित किया एक कॉल पर अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें और योग के महत्व को अंगीकार करें। योग रहे निरोग का मंत्र अपने जीवन में उतारें। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा, उदयभान पटेल, एके सिंह, योगेंद्र सिंह, राम कुबेर मौर्य, रमेश चंद्र, विनय स्वरूप मिश्र, विनोद कुमार गुप्ता, लालमन प्रसाद, अश्वनी श्रीवास्तव, स्काउटर रविंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें