फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Thu, 18 May 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित जूडो कराटे प्रतियोतिगा में खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त करते उद्घाटन क
विज्ञापन
- अलग-अलग वजन में पुरूष और महिला वर्ग की जूडो प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गोरखपुर जोन की 48 वीं उत्तर प्रदेश पुलिस की चार दिवसीय अंतरजनदीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में हुआ। 17 से 20 मई तक अंतर्जनपदीय ‘‘ जूडो, कलस्टर( महिला/ पुरुष), जिम्नास्टिक, बुशु, ताईकांडो, कराटे, फेंसिंग, पिनाक सिलाट’’ प्रतियोगिता होगी। इसका एसपी ने फीता काटकर खेल का उद्घाटन किया।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि पुरुष वर्ग जूडो प्रतियोगिता 73 किलोग्राम भार में सत्यम सिंह संतकबीरनगर बनाम सुनील कुमार बहराइच के बीच हुई। सुनील कुमार इपोन से जीते। 90 किलोग्राम भार में सिद्धार्थनगर के वशिष्ट और बहराइच के धीरेंद्र गौतम के बीच हुई। इसमें धीरेंद्र गौतम वाक ओवर से जीते। 100 किलोग्राम भार में बस्ती के धर्मपाल और बहराइच के शैलेष के बीच हुई। धर्मपाल इपोन से जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह महिला वर्ग जूडो प्रतियोगिता में 63 किलोग्राम भार में गोरखपुर की रितू मिश्रा और देवरिया की अनामिका सिंह के बीच हुई। इसमें रितू मिश्रा इपोन से जीती। 63 किलोग्राम भार में ही दीक्षा यादव और नाजिया बस्ती के बीच प्रतियोगिता हुई। नाजिया इपोन से जीती। 70 किलोग्राम भार में संतकबीरनगर की नंदिनी उपाध्याय और गोरखपुर की ज्योति यादव के बीच प्रतियोगिता हुई। इसमें ज्योति यादव वजारी होल्ड कर जीतीं। एसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रात: आठ बजे से प्रतियोगिता होगी।
इस दौरान सीओ सदर दीपांशी राठौर, सीओ मेंहदावल अंबरीष सिंह भदौरिया, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें