फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खेल छात्रावास के लिए आशीष चयनित

Mon, 22 May 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद के खिलाड़ी आशीष का चयन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद के खिलाड़ी आशीष का चयन खेल छात्रावास के लिए हुआ है। उनके चयन पर स्टेडियम के खिलाड़ियों व अधिकारियों ने बधाई दी है। इसके साथ ही आशीष का सम्मान करने की बात कही है।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल छात्रावास के लिए जिला स्तर पर मार्च में ट्रायल हुआ था। उसके बाद मंडल स्तर पर ट्रायल हुआ। गोरखपुर और बरेली में खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय ट्रायल हुआ था। उसमें कुश्ती के खिलाड़ी आशीष यादव और फुटबाल के खिलाड़ी अभिषेक चौधरी काे खेल छात्रावास के लिए 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए चयनित किया गया। उसके बाद यह खिलाड़ी खेल छात्रावास में विशेष प्रशिक्षण ले रहे थे।
रविवार को आए परिणाम में आशीष का चयन खेल छात्रावास गोरखपुर के लिए हो गया, जबकि अभिषेक चौधरी का परिणाम अभी नहीं आया है। उन्होंने बताया कि आशीष तीन साल तक खेल छात्रावास में रहकर पढ़ाई करेंगे। अगर वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पास होते हैं तो दो साल और खेल छात्रावास में रह सकेंगे। वहां उनका रहना, खाना सब सरकार के खर्चे पर होगा। आशीष यादव के चयन पर कोच अमित कन्नौजिया, ओसामा जौहर, हिमांशु पाल, ध्रुव कुमार, वीके विश्वास, रमेश, चंद्रबली यादव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें