संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइंस परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ परिसर की साफ-सफाई की गई। पुलिसकर्मियों द्वारा श्रमदान करते हुए परिसर में फैले कूड़ा-कचरा एवं गंदगी को हटाकर स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद