पक्षी विहार बखिरा में हिंदूवादी संगठन विहिम ने पठान फिल्म के बिरोध में पुतला जलाते हुए।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
संतकबीरनगर जिले के रविवार को बखिरा क्षेत्र के जसवल भरवलिया स्थित पक्षी बिहार के पास विश्व हिंदू मंच के कार्यकर्ताओं ने पठान फिल्म के विरोध में पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने पठान फिल्म के विरोध में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। फिल्म को बैन करने की मांग की।
मंच के आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि हिंदुओं की आस्था के साथ भद्दी व अश्लील हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पठान फिल्म को बैन करने की मांग करते हुए कहा कि विवादित फिल्म के कलाकार शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हिंदुओं की आस्था के साथ मजाक किया है।
संगठन ने सरकार से दोनों अभिनेताओं पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस अवसर पर विहिमके जिलाध्यक्ष संदीप मिश्र, आशुतोष त्रिपाठी उर्फ दरोगा, जिला प्रभारी अखिलेश मिश्र, संजय, मैनेजर, सुधीर, संदीप, भीम, नकुल, रामकुमार, रिशु आदि मौजूद रहे।