फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग पर सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को धनघटा तहसील में तहसीलदार को ज्ञापन दिया। तहसीलदार ने समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया। विधानसभा क्षेत्र धनघटा के अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव के नेतृत्व में तहसील पर पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पारा से सिसवनिया जाने वाला मार्ग जर्जर है, जिससे उस पर चलना कठिन हो गया है। सड़क की मरम्मत कराई जाए। सरयू के बिडहर घाट पर बने पुल के किनारे जाली लगाई जाए। घाट पर महिलाओं के लिए स्नान घर बनवाया जाए। क्षेत्र में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाया जाए। अघोषित बिजली कटौती को रोका जाए। यूरिया की काली बजारी पर रोक लगाई जाए। इसके साथ 11 सूत्री मांग पत्र को सपा कार्यकर्ताओ ने तहसीलदार को दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, केसी यादव, अजय उर्फ सोनू, दुर्ग विजय आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें