फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: देश बचाओ , देश बनाओ यात्रा का सपाइयों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बीच पूर्व विधायक जय चौबे के नेतृत्व में हुआ स्वागत
विज्ञापन

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर बोला हमला
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में निकली देश बचाओ, देश बनाओ यात्रा रविवार को जिले में पहुंची। यात्रा का जनपद की सीमा टेमा रहमत चौराहे पर पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, पूर्व एमएलसी संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में पहुंचे नेताओं ने स्वागत किया। सभी ने साइकिल चलाते हुए जनपद की सीमा के यात्रा को प्रवेश कराया। इसके बाद शहर का भ्रमण करते हुए यात्रा बड़गो पहुंची।
विज्ञापन

बड़गों में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने और आपस में लड़ाने का कार्य कर रही है। आज महंगाई चरम पर है। युवाओं के पास रोजगार नहीं है। किसान, मजदूर हर कोई परेशान है, लेकिन सरकार को इससे कुछ लेना देना नहीं है। अब समय आ गया है कि सभी एकजुट होकर देश बचाओ, देश बनाओ अभियान से जुड़ें। सपा नेता, कार्यकर्ता जन-जन तक जाएं और सरकार की नाकामियों को बताते हुए सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाएं। पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी ने कहा कि देश बचाओ, देश बनाओ यात्रा ऐतिहासिक है। इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आम जनमानस समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। हर कोई परेशान है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का मन बना चुकी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने किया। कार्यक्रम को पूर्व एमएलसी संतोष यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान लोरिक यादव, राम दरश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, शैलेंद्र यादव, अखलाख अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव, आलोक यादव और राहुल यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें